भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बोलो शादी हो कैसे / कृष्ण शलभ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण शलभ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:41, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

दादी जी ओ दादी जी,
है गुड़िया की शादी जी!

कल गुड्डा एक आएगा,
गुड़िया को ले जाएगा।

संग बराती आएँगे,
खाना भी तो खाएँगे!

दादी दो कपड़े गहने,
जो मेरी गुड़िया पहने।

मेरे पास नहीं पैसे,
बोलो शादी हो कैसे?