भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धूप जी, धूप जी / गगन गिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:17, 15 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

धूप जी धूप जी
छांव यहां कहीं नहीं
धूप जी धूप जी
देखो हमारी चमड़ी
धूप जी धूप जी
घाव यहां हर कहीं
धूप जी धूप जी
छिपने को घर नहीं
धूप जी धूप जी
अंधी चमक आंख में
धूप जी धूप जी
कांटे चुभे नजर में
धूप जी धूप जी
रस्ता अपना गुम गया
धूप जी धूप जी
चारों तरफ प्यास जी
धूप जी धूप जी
ठंडा अपना सांस जी
धूप जी धूप जी
सिर पे उड़ें गिद्ध जी
धूप जी धूप जी
कहां हमारी छप्परी
धूप जी धूप जी
चारों तरफ रेत जी!