भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सूची / नीलेश रघुवंशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीलेश रघुवंशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

03:30, 16 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

चमचमाती कार में रंगीन चश्मा, हाथ में मोबाइल
लकदक कपड़ों में नाचती-गातीं
खूबसूरत लड़कियां झांसे में आकर, बनती हैं वो
सोचती भी नहीं जिसके बारे में दूर-दूर तक
काली सूची में दर्ज हैं नाम, खूबसूरत लड़कियों के
भीतर लड़कियों की भी है एक सूची
बड़ी खूबसूरती से धकेला जिसने उन्हें, इस संसार में!