भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"खामोश रहने वाली लड़कियां / हरप्रीत कौर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरप्रीत कौर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:03, 16 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
खामोश रहने वाली
लड़कियों की हंसी में
कोई जादू नहीं होता
हंसी में निकलते हैं
खामोशी के अवसाद
इसलिए
खामोश रहने वाली लड़कियां
खुलकर हंसती हैं
अवसादों से मुक्त होती लड़कियां सचमुच
खूबसूरत दिखती हैं!