भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कह गया जो आता हूँ अभी (शीर्षक कविता) / अनिरुद्ध उमट" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध उमट |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:42, 19 अक्टूबर 2015 का अवतरण
अभी आएँगे वे
ज़रा पान की दूकान पर गए हैं
राह देखती खाली कुर्सी
कितनी चीज़ें हैं
इस घर में
आत्माएँ उनकी रोती उस क्षण को
कह गया जो आता हूँ अभी...
प्यास
आँगन में एक कुआँ
जिसका जल
हर प्यास में ऊपर उठ आता
एक दिन
घर का दरवाज़ा खुला देख
बाहर को गया
तो बरसों लौटा नहीं
एक-एक कर सभी
उतरे कुएँ में
बनाने भीतर ही दरवाज़ा
किसी की भी आवाज़
नहीं सुनाई दी फिर कभी
एक दिन भूला-भटका जल
लौट आया
और कुएँ में लगा झाँकने
पीछे से दीवारों ने उसकी गर्दन
धर-दबोची
सभी घरो के दरवाज़े बंद थे...