भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"किसी का स्वप्न / पारुल पुखराज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पारुल पुखराज |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:19, 29 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
पीठ पर लिए कब से चल रहा कोई
अथक
किसी का स्वप्न
समापन बिंदु किए अदेखा निरंतर
गतिमान
पृथ्वी के अंतिम छोर तक
सुर साधे
शिथिल पाँव
निश्चित है उसकी अनूठी यात्रा
पीठ पर जिसकी किसी अन्य के स्वप्न का भार
हवा में
धुंआ है
तपन
सूखा एक पत्ता
कमजोर स्वर कोई
लहरा रहा
साथ