भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इश्क़ का इम्तिहान है प्यारे / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 27: | पंक्ति 27: | ||
कल ये चरचा गली-गली होगा | कल ये चरचा गली-गली होगा | ||
सोज़ की क्या ज़बान है प्यारे ।। | सोज़ की क्या ज़बान है प्यारे ।। | ||
− | |||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
02:10, 2 नवम्बर 2015 के समय का अवतरण
इश्क़ का इम्तिहान है प्यारे ।
अब हथेली पे जान है प्यारे ।।
जैसे मोती बग़ैर हो सीपी
उसके बिन यूँ जहान है प्यारे ।
तेज़ होता है दर्द होने दो
हमको उसकी सुहान है प्यारे ।
ठीक कहते थे लोग पहले के
प्रीत बिन घट मसान है प्यारे ।
शायरी से भी कुछ नहीं हासिल
मुफ़्त की खैंच-तान है प्यारे ।
तीर चलता नज़र नहीं आता
एक ऐसी कमान है प्यारे ।
कल ये चरचा गली-गली होगा
सोज़ की क्या ज़बान है प्यारे ।।