"जो नहीं रहे / संजय पुरोहित" के अवतरणों में अंतर
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय पुरोहित |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}<poem>द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:57, 28 नवम्बर 2015 के समय का अवतरण
देह के भूगोल को
शब्दों में लिपटा
यौवनीय चितराम उभारने के बाद
प्रक़ति की सतरंगी आभा को
कूंची से उकेरने के पश्चाबत
ज्ञान की प्रवाहमयी सरिता
के गहन प्रवचनों के बाद
सरगम के नवीन प्रयोगों से
आहलादित होने के उपरान्ते
यदि
यदि कुछ क्षण मिले
तो मित्र
लिखना, कोरना, गा देना
या कि कह देना तुम
उनके बारे में
जो नहीं रहे
वो नहीं रहने के लिये
नहीं रहे बल्कि
नहीं रहे
ताकि तुम सिरजणरत रहो
बेखौफ, निश्चिंत रहो
कोरो, उकेरो, कहो, गाओ
करो वह सब
स्व च्छ न्द ता से
ऋण तो है मित्र
तुम पर
उनके निरन्ततर
न रहते रहने के कारण
सहुलियतें भोगने का
उऋण को ही सही
कुछ लिखना, कोर देना,
रच देना कुछ
या कि कह देना दो शब्दो
प्रिय मित्र
कुछ क्षण मिले तो
सोच भी लेना
उनके बारे में
जो नहीं रहे....