भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अद्भुत / आदित्य शुक्ल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आदित्य शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:24, 8 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
बहुत दूर
बहुत दूर हूँ अद्भुत से
वो अद्भुत उस पार क्षितिज पर नज़र आता है
इस लम्बी/गहरी/चौड़ी खाई के पार का क्षितिज
सूरज जहाँ अविराम जी रहा है
खूबसूरत झील घर में रह रहा है
वह उस पार का अद्भुत है मेरा पहला और आखिरी लक्ष्य
मैं खाई में भर रहा हूँ पानी
भर जाए तो तैर कर जाऊं सूरज के घर
खाई भर पानी तो भर रहा हूँ
दिन ब दिन पानी हुआ जाता हूँ खुद ब खुद अद्भुत की इस यात्रा में.