भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गरम जलेबी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:32, 11 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
पापा गरमा गरम जलेबी,
लेकर आये हैं |
मुनियाँ ने पहचानी उनके,
पैरों की आहट|
मम्मी के मुखड़े पर आ
मीठी मुस्काहट |
दादा तो दरवाजे से ही,
आ पछियाए हैं |
गंध मिली तो दादी जी का,
पत्ता मन डोला |
ताक रहीं थीं गरम जलेबी,
वाला वह झोला |
मुन्ना के हाथों संदेशे ,
दो भिजवाये हैं |
गरम जलेबी मम्मी ने जब,
सबको खिलवाई |
ऊपर चढ़ी सांस थी सबकी ,
तब नीचे आई |
चेहरों पर खुशियों के परचम ,
अब लहराए हैं |