भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जंगल में कटे पंख / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:15, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
आग लगी भोली गौरैया के नीड़-तले
धुआँ घिरे
चन्दन के राजमहल काँप रहे
थके पाँव
धुंध की सुरंगों को नाप रहे
गहरे हैं सूरज के चेहरे के दाग जले
तिनकों के
आपस के रिश्ते सब बिखर गये
झुलस गये
सपनों की बस्ती के शिखर नये
मिले घने जंगल में कटे पंख - रुँधे गले
घेर लिये आँगन-चौराहे सब
भीलों ने
नोच लिये बरगद के पत्ते कब
चीलों ने
कौन कहे - चुप हैं अँधियारे घर धूप-ढले