भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खून से तर झील / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:15, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

फिर वही पगडंडियाँ हैं
                  जंगलों की
               शहर भर में
वही मृगछौने - वही हैं भील
 
देह नंगी-थके कंधे
और भूखे पेट
हर गली में
हाँफते हैं
हो रहे आखेट
 
आँगनों पर-छतों पर
              मँडरा रही है
              एक भूखी चील
 
बस्तियों में हैं गुफाएँ
घर नहीं
हैं माँद
भेड़िये खूंखार फिरते
बाड़ आये फाँद
 
प्यास उनकी बढ़ गयी है
                   खून से तर
                 हो रही है झील