भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तट अकेला हाथ बाँधे / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:22, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

डूबते आकाश से रुककर
          फिर नदी ने बात की
 
छाँव पेड़ों की
नहाते थम गयी
एक चिड़िया
हवा में उछली
अचानक जम गयी
 
याद आई थके जल को
          धूप की-बरसात की
 
सीढ़ियों ने आँख मूँदी
रेत पर
चुप हुए सब -
ताल-जंगल-खेत-घर
 
तट अकेला हाथ बाँधे
          सोचता है रात की