भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गुंबजों के खेल में / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:29, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण

आधे हुए पौने हुए
सूरज चढ़े मीनार पर
                     बौने हुए
 
 
अंधी सरायों में
सफर के बाद दिन जाकर टिके
निकले सुबह से हाट में
खोटे टकों में घर बिके
 
फिर गुंबजों के खेल में
           हैरान मृगछौने हुए
 
लादे हवाओं के किले
बूढ़ी सुरंगों में चले
सारे शहर में घूमकर
ठंडी गुफाओं में गले
 
टूटे घरौंदों की गली से
           धूप के गौने हुए