भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तीन पात के ढाक / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:29, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

गुइयाँ !
अपनी अमराई में फले निपूते आक
बरगद को मुँह चिढ़ा रहे हैं
                        तीन पात के ढाक
 
चन्दनबाड़ी अपनी टूटी
गौरैया हैरान
नये नीड़ की नीवें गहरी
खुदे हुए मैदान
 
उखड़े पीपल
सूनी आँखों धूप रहे हैं ताक
 
बेघर छप्पर
उजड़ी तुलसी
देवठान बेहाल
पाँव-तले की मिट्टी खिसकी
उखड़ी-उखड़ी चाल
 
चिकनी सड़कें
ऊँचे गुंबज - नीची सबकी नाक