भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लौट आये बूढ़े जहाज पर / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:29, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

अंधे कौव्वे
थके कबूतर
लौट आये बूढ़े जहाज पर
 
चारों ओर
बाढ़ है -जल है
द्वीप नहीं है
मैले सागर
मोती वाले सीप नहीं हैं
 
धुँधले साये
चोरों के डर
लौट आये बूढ़े जहाज पर
 
छेदों वाली नाव पुरानी
फटे जाल हैं
लंबी यात्राओं से
नाविक सब निढाल हैं
 
प्रेत-महल के
सारे अनुचर
लौट आये बूढ़े जहाज पर