भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैसे हो घास हरी / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:29, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

अनहोनी बात हुई
तड़प-तड़प ताल मरे
           कैसे हो घास हरी
 
पास बड़े बरगद के
रेतीली छाँव हुई
दुबली हो गयी नदी
तचे हुए पाँव हुई
 
मछली की लाश देख
मछुओं के जाल डरे
         कैसे हो घास हरी
 
खुशबू के जंगल से
गुज़रे दिन थके हुए
पीपल पर बैठे
सन्नाटे मुँह ढँके हुए
 
सोच रही दोपहरी
हाथों पर गाल धरे
         कैसे हो घास हरी