भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जली नदियों के किनारे / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:30, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

ढो रहे हैं ईंट-पत्थर और गारे
                           दिन बेचारे
 
छाँव की पगडंडियों में
रोज़ आते
काँच की मीनार पर
सूरज चढ़ाते
 
लौट जाते साँझ होकर थके-हारे
                                दिन बेचारे
 
फूल की बारादरी में
धूप बोते
लौटकर फिर
खण्डहर में रोज़ सोते
 
प्यास होते जली नदियों के किनारे
                                      दिन बेचारे