भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खो गयी है सुई / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:35, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

गुंबजों का शहर
सीढ़ियों का शहर
अक्स हैं धूप के -आयने जादुई
 
राह सीधी नहीं
हर सडक मुड़ रही
बंद दीवार से
जानकर जुड़ रही
 
अजनबी भीड़ जलसे में शामिल हुई
 
चींटियों की तरह
लोग चलते रहे
पार मीनार के
रोज़ ढलते रहे
 
 
पीठ पर हैं गदेले
रुई से भरे
हर गली में मिले
हाँफते आसरे
खोजते ही रहे रोशनी अनछुई
 
फूस के ढेर में खो गयी है सुई