भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रेती में नाव गड़ी / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:35, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

रेती में नाव गड़ी
बातें हैं पिछली यात्राओं की
                            बड़ी-बड़ी
 
मूँगे के टापू पर
परियों के पंख मिले
हिलती चट्टानों पर
पीले जादुई किले
 
मन्दिर में देव मिले
       हाथों में कील जड़ी
 
दिन नीली आँखों के
अंधी दीवारों के
बढती जंजीरों के
काले व्यापारों के
 
सूरज के चेहरे पर
      मोती की छाँव पड़ी
 
मीलों तक
पथरीली आवाजें
सपनों की
डरे हुए हाथों से
हत्याएँ अपनों की
 
मुट्ठी में कसे-कसे
          टूट गयी काँच-लड़ी