भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पनघट चुप खड़े रहे / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:11, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

पानी में आग लगी
     पनघट चुप खड़े रहे
              बालू में गड़े रहे
 
लपटों में घूम-घूम
मछली के पाँव जले
झुलसी चट्टानों को
राख मिली नाव-तले
 
अँधियारी घाटी में
     सीपी-दिन पड़े रहे
              बालू में गड़े रहे
 
बगुलों की टोली ने
सारे जल नाप लिये
धुंध-घिरी लहरों को
पंखों से ढाँप लिये
 
मूँगे के टापू पर
      लंगर बन अड़े रहे
             बालू में गड़े रहे