भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बूढ़ा है कमल-ताल / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:11, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

सुबह-सुबह
फेंक रही धूप जाल
         बूढ़ा है कमल-ताल
 
बाँच रहे सूरज को
भोर के मछेरे
खेतों-खलिहानों में
बिछे नये डेरे
 
किन्तु रहे
नावों के फटे जाल
        बूढ़ा है कमल-ताल
 
काँप रहे जल पर हैं
कुछ नई सुगंधें
घाटों पर चलते हैं
नये-नये धंधे
 
लहरों में
किंतु रहे हाँफते अकाल
        बूढ़ा है कमल-ताल