भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मछुआरों के गाँव में / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:14, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

सहमे-सहमे
      उड़े कबूतर
          बैठे छत की छाँव में
 
जंगल-जंगल जोड़े तिनके
आँगन में बिखरे
थके नीड़ के साये में
दिन बैठे रहे डरे
 
पंख समेटे
         सूरज लौटे
            अँधियारों के ठाँव में
 
गौरैया ने आहट सुनकर
मूँदी घर की आँख
नीम हवा में धूप समेटे
हुए अँधेरे पाख
 
लाज घरेलू
         राज़ शहर के
            मछुआरों के गाँव में