भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लौट आये लकड़हारे / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:15, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

हाथ में पकड़े कुल्हाड़े
जंगलों से लौट आये
                        लकड़हारे
  
गाँव की पगडंडियों पर
मोड़ कितने
कौन जाने
हर किनारे पर नदी के
हैं खड़े क़ातिल सयाने
 
प्यास के सूरज करें क्या
                         कुएँ खारे
 
कटे पंखों से कहें क्या
भूख की हैं कई नस्लें
रोज़ आदमखोर चेहरे
देखकर
हैरान फसलें
 
छाँव बैठी है अकेली
        डरे बरगद के सहारे