भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चेहरों के अंतरीप (कविता) / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:24, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

एक मुखर मौन और
 
   मुँह बाँधे लेटे हैं
   सपनों के इंद्रजाल
   सोच रहा है कमरा
   मन में घिरते सवाल
 
कहीं नहीं और ठौर
 
   कहीं-कहीं दिखते हैं
   चेहरों के अंतरीप
   बक्से में बंद पड़े
   बचपन के शंख-सीप
 
कानों की तपी लौर
 
    छूने का पहला भ्रम
    सोया है आँख-मूँद
    तपे हुए माथे पर
    पानी की एक बूँद
 
यादों के थके दौर