भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक सवाल / राग तेलंग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>तितली...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:51, 19 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
तितली को देखो !
तितली तितली है
मछली मछली है
चिड़िया चिड़िया है
हिरण हिरण है
मोर मोर
यहां तक कि
जो बंदर रह गया
बंदर ही है
मगर आदमी
क्यों अब तक
आदमी नहीं है ?