भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"समय एक मौसम है / राग तेलंग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>समय त...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:04, 19 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
समय तय करता है
क्रिया,कर्ता,कर्म,उद्देश्य
समय में निहित है
सबका समय
सबकी स्मृति
सबके स्पंदन
समय रेत है
फिसल जाने को बेताब
समय पानी है
उड़ जाने को आतुर
समय
जीवन में
एक मौसम की तरह है
यह कुछ देर का है
पहले फिसलेगा
फिर उड़ जाएगा ।