भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दो लोग / राग तेलंग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>जीवन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:19, 19 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

जीवन में
सिर्फ दो ही लोग
आपको जान सकते हैं

एक वह
जो आपको सामने से देखता है

दूसरा वह
जो आपको पीछे से देखता है


जो सामने से देखता है
वह आपको आधा जानता है

जो पीछे से देखता है
वह भी आपको आधा जानता है


दोनों जब मिलते हैं
आपको जान जाते हैं ।