भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पायताने बैठ कर २ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

23:38, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण

मझली चाची के हलदियाईन हाथ
टह लाल आंखें
चूल्हे पर खदकते अदहन से सवाल
ना कभी कोई सुना ना सुन पायेगा
तीज पर कसी चूडिय़ां
छनछनाती नहीं
कलाई पर गोल चिपकी सी होती हैं
जैसे कलेजे को ƒोरे रहता है दर्द
ठीक होली की शाम चुडि़हारिन
उतार लेगी पुरानी चूडिय़ां
पहना जायेगी नई
चाची झोंक दी जायेगी आग में लकड़ी की तरह
रात मन के सूने आंगन में
जलेगी होली
अतीत का हुड़दंग
मंजीरे पर फाग गाते लोग
पिसती भांग का नशा
सामने वाली खिड़की पर
एकटक निहारती एक जोड़ी आंख
भीगकर भी ना भीग पाई उसके रंग से
रात वीराने चाचा का संदेसा
आज हम बड़का टोला में रुकेंगे
फागुनहटा चले तो गांव ƒार बड़ा याद आवे है
अम्मा कहती रही
धरती लाल रंग गई आज
चाची कोरी की कोरी
बड़का टोला से देर रात तक
आती रही नाच-गाने की आवाज
मोरे नैना कटीले दरोगा जी
सब दुश्मन निगोड़े दरोगा जी।