भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मैं जब भी लिखूंगी प्रेम २ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मैं ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शैलजा पाठक | |रचनाकार=शैलजा पाठक | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी | + | |संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी / शैलजा पाठक |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
15:07, 21 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
मैं जब भी लिखूंगी प्रेम
बुझे हुए चूल्हे में
उपले सी सुगबुगाऊंगी
खाली पड़े डिब्बे में
एक मुट्ठी धान बन जाऊंगी
बंजर पड़ी जमीन में
दूब सी पसर जाऊंगी
मैं एक रंगीन पतंग बन
कट जाऊंगी
अपना रास्ता खुद बनाऊंगी
गंगा किनारे उस नेत्रहीन लड़के के
हाथ में गिरूंगी
जो बस धागे लपेटता है
उसके सिरे पर आसमान बांध आऊंगी
मैं आज उसकी बंद आंखों में
खुल कर मुस्कराऊंगी
मैं जब भी लिखूंगी प्रेम
रेशमी रुमाल के कोने पर धरे
फूल महकने लगेंगे।