भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सड़क की छाती पर चिपकी ज़िन्दगी ७ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मैं ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=शैलजा पाठक
 
|रचनाकार=शैलजा पाठक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी
+
|संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी / शैलजा पाठक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

15:16, 21 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

ये खाली पेट लड़ते हैं भूख से
सूखे गले Œप्यास से
बिन बिस्तर नींद से
बेखर रास्तों से
आंखें नीची किये हमारी गालियों से

इनकी जंग धूप से सीधे होती है
ये कतरा-कतरा छांव बांधते हैं अपने गमछे में
ये टूटने की हद तक टूटे बिखरे लोग
विभाजन रेखा के नीचे हैं

ये निहत्थे लड़ रहे हैं
ज़िन्दगी से।