"सड़क की छाती पर चिपकी ज़िन्दगी १२ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मैं ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शैलजा पाठक | |रचनाकार=शैलजा पाठक | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी | + | |संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी / शैलजा पाठक |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
15:19, 21 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
रामनगर की रामलीला में
हर शाम रंगे जा रहे हैं
राम के चेहरे
मुल्तानी मिट्टी के लेप से
जरा लीपी पुती ज़िन्दगी भी है
इन दिनों
चिरई गांव का बंसी
अपनी सजी का ठेला
ढांप के धर दिया है
अब एक महीने राम बनना है
मंडली वाले सारा दिन करवाते हैं
कुछ ना कुछ काम
पर...सियावर रामचंद्र की जय
सुनते ही बंसी भूल जाता है
अपनी जि़दगी की सारी उलझनें
अपने कंधे पर धनुष रखते
फड़कने लगती हैं उसकी भुजाएं
वो चलाना चाहता है एक जादुई तीर
जिससे बदल जाये देश-दुनिया
दुख-तकलीफें
रामराज खाली किताब में है
कभी किसी ने नहीं देखा
अब तो देखना भी ना चाहें ऐसा राज
जितनी ईमानदारी से बने हम राम
उतनी ईमानदारी से प्रभु बंसी बन के देखो
सब्ज़ी के ठेले को दिन दुपहरिया
गली-गली ठेलते गुहार लगाते
सूख जाता है कंठ...सूख जाती हैं
हरी सब्जियां
मुरझाया मुंह लिए लौटते हैं घर
साथ लाए चंद सिक्कों से बची
रहती हैं सांसें
जाने दो तुम नहीं समझोगे ...
आज रात बनवास के बाद
दशरथ के रुदन वाली लीला है
सभी कलाकार अभ्यस्त हैं
ऐसी लीला के अभ्यास की
कौनो जरूरत नहीं।