भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बच्चा हो जाता हूँ / कमलेश द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:47, 24 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
जब भी तुझमें खो जाता हूँ.
बिलकुल बच्चा हो जाता हूँ.
तेरी गोदी में सर रखकर,
कितने सुख से सो जाता हूँ.
निंदिया रानी भोर हुई है,
दरवाजे खोलो जाता हूँ.
बादल कहता-जो सँग रहता,
उसको रोज भिगो जाता हूँ.
पालो-पोसो,बढने दो तुम,
मैं जो सपने बो जाता हूँ.
जब बोलो-आता हूँ बोलो,
मुझसे मत बोलो-जाता हूँ.