भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पहले नज़र देखिये / कमलेश द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:27, 25 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

किसकी कैसी है पहले नज़र देखिये.
आदमी देखिये फिर हुनर देखिये.

खूब औरों के घर ताकिये-झाँकिये,
पर कभी आप अपना भी घर देखिये.

ख़्वाब है गर बुरा तो भुला दीजिये,
वो है अच्छा तो साकार कर देखिये.

दाँव पर रखना औरों को आसान है,
ख़ुद को रखकर कभी दाँव पर देखिये.

कैसा लगता है बेटी को करके विदा,
उसके माँ-बाप से पूछ कर देखिये.

की अभी तक दवा तो असर क्या हुआ,
आज की है दुआ तो असर देखिये.

क्या हैं अख़बार में हादसे ही छपे,
देखिये कोई अच्छी ख़बर देखिये.

आपको जो भी कहना था वो कह चुके,
अब जो कहता हूँ सुनिये इधर देखिये.

पहले तो शेर में देखिये शेरियत,
बाद में क़ाफ़िया या बहर देखिये.