भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बीकानेर-6 / सुधीर सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:31, 25 मार्च 2016 के समय का अवतरण
सदियों से रेत के विस्तार में
खड़ा है बीकानेर
रेत में जनमा
रेत का अभ्यस्त
रेत पर अमिट इबारत लिखने में
व्यस्त
बीकानेर चुका नहीं
चुका हो भले ही हो
दुनिया इस बाबत भी जानती है
कि साधने पर आ जाए
तो चूकता नहीं बीकानेर का निशाना