भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बीकानेर-7 / सुधीर सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:31, 25 मार्च 2016 के समय का अवतरण
किसी के सपनों में आता है
हवामहल
किसी के सपनों में
बावड़ियां
किसी के सपनों में
बुर्ज
किसी के सपनों में
दूह-ढाणियां
तो किसी के सपनों में
प्राचीर
मगर
बाज वक्त
रेगिस्तान के सपनों में आता है
मोजड़ी में पांव दिए बीकानेर