भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बीकानेर-8 / सुधीर सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:31, 25 मार्च 2016 के समय का अवतरण
बीकानेर में
आकाश उजला है
बादल भी उजले
सपने भी उजले हैं
बीकानेर के
बीकानेर में मालिनें चुनती हैं
उजले उजले फूल
बीकानेर के लिए डर है
बीकानेर का उजलापन।