भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक बारिश में उसके साथ भीगने का मन / प्रेमरंजन अनिमेष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमरंजन अनिमेष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<Poem>
 
<Poem>
एक बारिश में  उसके साथ भीगने का  मन
+
एक बारिश में  उसके साथ भीगने का  मन
 
उसकी बातों में  कोई  रात  जागने  का मन
 
उसकी बातों में  कोई  रात  जागने  का मन
  

23:39, 5 जून 2016 के समय का अवतरण

एक बारिश में उसके साथ भीगने का मन
उसकी बातों में कोई रात जागने का मन

उसके बालों को आगे ला के उसके कन्धों पर
अपने हाथों से हर धड़कन सहेजने का मन

महके फूलों को यूँ बिखरा के देह भर उसकी
अपने होंठों उसे हर फूल देखने का मन

हूँ मुहब्बत वहाँ जाऊँ जहाँ न जाए कोई
सिहरे तन में कहीं है मन को चूमने का मन

कबसे धरती को तकती हो गई है ख़ुद धरती
अब उठा कर उसे आकाश सौंपने का मन

पाँव रस्ते तो सारे नापते अकेले ही
थक के होता किसी के साथ लौटने का मन

किसी रिश्‍ते किसी नाते मिले कहाँ चाहत
प्यार रहकर ही कुछ उससे है माँगने का मन

अपने सोचे हुए कुछ नाम उसको देने का
नाम हर भूल कर उसको ही सोचने का मन

इसी मिट्टी में दब कर बीज सा उगूँ फिर से
इसी पानी में है सूरज सा डूबने का मन

जि़न्दगी साथ दे और साथी वो जिसे 'अनिमेष'
अपना सब कुछ हो अपने आप सौंपने का मन