भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रंग / प्रेमरंजन अनिमेष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमरंजन अनिमेष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
रंग वह
+
रंग वह
 
जो सदा रहे संग
 
जो सदा रहे संग
 
रंग वह
 
रंग वह

12:07, 9 जून 2016 के समय का अवतरण

रंग वह
जो सदा रहे संग
रंग वह
जिसमें कभी पड़े न भंग

रंग तो
निर्मल मन की उमंग
रंग तो
पुलकित तन की तरंग

रंग तो वह
जो जीवन का अंग
रंग तो वह
जो प्रकृति का प्रसंग

रंग तो
प्रेम सा अनंग
रंग तो
पानी सा निरंग

इस दुनिया में
जहाँ हर ओर
सत्ता प्रभुता की जंग
रंग किसी शिशु-सा
नंग निहंग...!