भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जिस में मैं तिरता हूँ / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=कितनी नावों में कितनी बार / अज्ञेय }} कु...)

छो
पंक्ति 24: पंक्ति 24:

मेरे इशारों पर हँसते थे),

मेरे इशारों पर हँसते थे),

पर उन के चेहरों और मेरी चाहों के बीच

पर उन के चेहरों और मेरी चाहों के बीच

आह, कितने पुराने, अन्धे, पर आज भी अथाह डर है!

आह, कितने पुराने, अन्धे, पर आज भी अथाह डर हैं!

डूबते हैं, डूब जाने दो।

डूबते हैं, डूब जाने दो।

पंक्ति 33: पंक्ति 33:

इतनी-भर देखी है कि पहचानूँ, बहुत पुरानी है।

इतनी-भर देखी है कि पहचानूँ, बहुत पुरानी है।

डूबे, सब डूब जाय,

डूबे, सब डूब जाए,

तब एक जो बुल्ला उठेगा,

तब एक जो बुल्ला उठेगा,

उभर कर फूटेगा,

उभर कर फूटेगा,

और उस की रंगीनी का रहेगा--

और उस की रंगीनी का रहेगा—

क्या? कुछ नहीं!

क्या? कुछ नहीं!

तभी तो मेरा यह बचा हुआ भरम टूटेगा

तभी तो मेरा यह बचा हुआ भरम टूटेगा

यह सँचा हुआ, पर सच में सत्त्वहीन

यह सँचा हुआ, पर सच में सत्त्वहीन

अहम् ढहेगा, ढहेगा।

अहम् ढहेगा, ढहेगा।

09:58, 11 अप्रैल 2008 का अवतरण

कुछ है
जिस में मैं तिरता हूँ।
जब कि आस-पास
न जाने क्या-क्या झिरता है
जिसे देख-देख मैं ही मानों
कनी-कनी किरता हूँ।

ये जो डूब रहे हैं धीरे-धीरे
यादों के खंडहर हैं।
अब मैं नहीं जानता किधर द्वार हैं
किधर आंगन, खिड़कियाँ, झरोखे;
पर ये सब मेरे ही बनाए हुए घर हैं।

इतना तो अब भी है
कि चाहूँ तो पहचान लूँ
कि कौन इसमें बसते थे,
(मैंने ही तो बसाए थे,
मेरे इशारों पर हँसते थे),
पर उन के चेहरों और मेरी चाहों के बीच
आह, कितने पुराने, अन्धे, पर आज भी अथाह डर हैं!

डूबते हैं, डूब जाने दो।
चेहरों और घरों के साथ
खाइयों और डरों को भी
लय पाने दो।
यह जो नदी है, यों तो मेरी अनजानी है
इतनी-भर देखी है कि पहचानूँ, बहुत पुरानी है।

डूबे, सब डूब जाए,
तब एक जो बुल्ला उठेगा,
उभर कर फूटेगा,
और उस की रंगीनी का रहेगा—
क्या? कुछ नहीं!
तभी तो मेरा यह बचा हुआ भरम टूटेगा
यह सँचा हुआ, पर सच में सत्त्वहीन
अहम् ढहेगा, ढहेगा।