भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वे सुन नहीं सकते / शहंशाह आलम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शहंशाह आलम |संग्रह= }} वे सुन नहीं सकते हालाँकि वे सुनन...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:33, 12 मार्च 2008 के समय का अवतरण
वे सुन नहीं सकते
हालाँकि वे सुनना चाहते हैं
पेड़ों और हवाओं के गीत
दरियाओं का संगीत
आबी परिंदों की आवाजें
शहंशाह आलम की कविता
कोशिश करें तो
वे सुन सकते हैं
सुनने की सारी चीजें
इसलिए कि वे बहरे नहीं हैं
हमीं ने उन्हें
बहरा किया हुआ है अन्तकाल से।
