भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"निन्दा / भावना मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भावना मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:00, 27 जुलाई 2016 के समय का अवतरण

कितनी निन्दा है हमारे देश में
अंग प्रदर्शन करने वाली स्त्रियों की
संस्कृति के सारे ठेकेदार एकजुट हैं इस मुद्दे पर

वे अख़बारों में, टीवी चैनलों पर कलेजा फाड़ कर
निन्दा करते हैं ऐसी स्त्रियों की
और रात बीतते बरामद होते हैं
उन्हीं औरतों के बिस्तरों पर

उपभोग की दीर्घ शृंखला के एक छोर पर
उत्पाद है और दूसरी ओर उपभोक्ता
पुरुष हर रूप में है तारणहार