भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कितने भारी हैं ये दिन / हरमन हेस" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरमन हेस |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> कितन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:00, 27 जुलाई 2016 का अवतरण
कितने भारी हैं ये दिन।
कहीं कोई आग नहीं जो मुझे गर्मा सके,
कोई सूरज नहीं जो हंस सके मेरे साथ,
हर चीज नंगी,
सब कुछ ठंडा और बेरहम,
यहां तक कि मेरा प्यार भी,
और सितारे खाली निगाहों से नीचे देख रहे,
जब से मुझे यह अहसास हुआ है
कि प्यार भी मर सकता है।