भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ख़ुश्बू भरे वो बाग़ गुलाबों के खो गए.. / श्रद्धा जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (Shrddha moved page ख़ुश्बू भरे वो बाग़ गुलाबों के खो गए / श्रद्धा जैन to [[ख़ुश्बू भरे वो बाग़ गुलाबों के खो गए....)
 
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
 
मिलते नहीं निशान नवाबों के, खो गए
 
मिलते नहीं निशान नवाबों के, खो गए
  
उलझन में घिर गया है, हर इक शख़्स शहर का
+
किस फ़िक्र में हैं शहर के सब ख़ुशमिज़ाज लोग
 
अब सिलसिले भी शोख़ जवाबों के खो गए
 
अब सिलसिले भी शोख़ जवाबों के खो गए
  

20:58, 29 जुलाई 2016 के समय का अवतरण

जितने महल बनाए थे ख़्वाबों के, खो गए
ख़ुश्बू भरे वो बाग़ गुलाबों के खो गए

हर बोलती ज़बान, कहीं जा के सो गई
क़िस्से वो इंक़लाबी, किताबों के खो गए

तारीख़ मुफ़लिसी ने लिखी है कुछ इस तरह
मिलते नहीं निशान नवाबों के, खो गए

किस फ़िक्र में हैं शहर के सब ख़ुशमिज़ाज लोग
अब सिलसिले भी शोख़ जवाबों के खो गए

बच्चे जो खिलखिला के हँसे तो मुझे लगा
सुलगे हुए जो दिन थे अज़ाबों के, खो गए