भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अज़ीब शख्स था अपना बना के छोड़ गया / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> हर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी | + | |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
10:54, 17 जून 2017 के समय का अवतरण
हरेक रिश्ता सवालों के साथ जोड़ गया
अजीब शख्स था, अपना बना के छोड़ गया
कुछ इस तरह से नज़ारों कि बात की उसने
मैं खुद को छोड़ के उसके ही साथ दौड़ गया
तिश्नगी तो न बुझायी गयी दुश्मन से मगर
पकड़ के हाथ समंदर के पास छोड़ गया
मेरी दो बूँद से ज्यादा कि नहीं कुव्वत थी
सारे बादल मेरी आँखों में क्यों निचोड़ गया
कहाँ से लाऊं मुकम्मल वजूद मैं अपना
कहीं से जोड़ गया वो कहीं से तोड़ गया
हर घड़ी कहता था ‘आनंद’ जान हो मेरी
कैसा पागल था अपनी जान यहीं छोड़ गया