भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इसमें क्या दिल टूटने की बात है / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> इस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी
+
|रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी
 +
|अनुवादक=
 +
|संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

10:54, 17 जून 2017 के समय का अवतरण

इसमें क्या दिल टूटने की बात है
जख्म ही तो प्यार की सौगात है

जिक्र फिर उसका हमारे सामने
फिर हमारे इम्तेहां की रात है

दो घड़ी था साथ फिर चलता बना
चाँद की भी दोस्तों सी जात है

साथ अपने रास्ते ही जायेंगे
सिर्फ़ धोखा मंजिलों की बात है

हैं हकीकत बस यहाँ तन्हाइयाँ
वस्ल तो दो चार दिन की बात है

कौन कहता है कि राहें बंद हैं
हर कदम पर इक नयी शुरुआत है

मत चलो छाते लगाकर दोस्तों
जिंदगी ‘आनंद’ की बरसात है