"सुनते सुनते ऊब गए हैं किस्से लोग बहारों के / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> उड...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी | + | |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
10:54, 17 जून 2017 के समय का अवतरण
उड़ते उड़ते रंग उड़ गए हैं सारी दीवारों के
सुनते सुनते ऊब गए हैं किस्से लोग बहारों के
जीते जी जिसने दुनिया में ‘कल का कौर’ नहीं जाना
मरते मरते भी वो निकले कर्जी साहूकारों के
बढते बढते मंहगाई के हाथ गले तक आ पहुँचे
कुछ दिन में लाशों पर होंगे नंगे नाच बज़ारों के
कम से कम तो आठ फीसदी की विकाश दर चहिये ही
भूखी जनता की कीमत पर, मनसूबे सरकारों के
राजनीति से बचने वाले भले घरों के बाशिन्दों
कल सबकी चौखट पर होंगे पंजे अत्याचारों के
कहते कहते जुबाँ थम गयी चलते चलते पांव रुके
अब मेरे कानों में स्वर हैं केवल हाहाकारों के
ये ‘आनंद’ बहुत छोटा था जब वो आये थे घर-घर
अब फिर जाने कब आयेंगे बेटे ‘सितबदियारों’ के
- ‘कल का कौर’ = सुकून की रोटी, यह अवधी का एक मुहावरा है
सितबदियारा = जयप्रकाश नारायण का गाँव