भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ख़ुद की कभी नज़र से सामना नहीं होता / डी.एम.मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> ख़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:59, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण

ख़ुद की कभी नज़र से सामना नहीं होता
सच कौन बोलता जो आइना नहीं होता।

ओठों पे क्या जनाब के ताले जड़े हुए
खुलकर नहीं हँसे तो वो हँसना नहीं होता।

उल्फ़त से बड़ी चीज़ है दुनिया में कोई और
उल्फ़त में मर गये तो वो मरना नहीं होता।

सपने जो देखिये तो उन्हें सच भी कीजिए
पल में जो टूट जाय वो सपना नहीं होता।

रिश्ते में चलो मान लॅू बेहद करीब है
पैसे से है नाता तो वो अपना नहीं होता।

तारीकियों की धुंध में गुम हो गया होता
क़िस्मत में अगर आप से मिलना नहीं होता।