भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तू कहाँ है? / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=अपूर्वा / रामनरेश पाठक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

13:44, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण

तू कहाँ है,
गीत ?

शुष्क मरू की एक पीड़ा
तू सजल था,
शून्य मन की एक गाथा
तू मधुर था,
तप्त पथ पर का सुधानिधि
तू कहाँ है,
मीत ?

दिग-दिगन्तों ध्वनि-प्रतिध्वनि
ढूंढती मुझको,
आ, तुझे भेंटूं हृदय भर
युगों के बिछड़े मिलें दो,
ओ, शिला की चेतना, आ,
गा,
कहाँ है तू,
गीत ?