भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बांसुरी बज रही जंगलों में / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=एक गीत लिखने का मन / रामनरेश पाठक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

17:18, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण

बांसुरी बज रही जंगलों में
चांदनी में नहायी नहायी

पर्वतों में मधुर गूँज फैली
माधवी बन गयी मुग्ध राफा
नृत्यवंतिन पुलक-मधु लताएं
छन्द मूर्तित सपन की वलाका

रास का जागता है समंदर
अम्बपाली ठगी वन-जुन्हाई
बांसुरी बज रही जंगलों में
चांदनी में नहायी नहायी

तारिकाएँ तरलघन गगन की
चू पड़ीं फुनगियों-फुनगियों पर
गीत चंदन बने पीतवर्णी
मीड़ से फिर गमक, मूर्च्छना पर

शब्द आसव बने भागवत के
राधिका बन नटी खिलखिलायी
बांसुरी बज रही जंगलों में
चांदनी में नहायी नहायी

शून्य से उठ महाशून्य तक में
अप्सरा बन खिली है वनाली
गंधमाती अलस झूमती-सी
आदि गौरा बनीं कृष्ण काली

राग की सृष्टि की यह प्रतीका
क्वार की पूर्णिमा दपदपायी
बांसुरी बज रही जंगलों में
चांदनी में नहायी नहायी ।